Vivo Z1 Pro होगा 712 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन, जानें इस प्रोसेसर की खासियत
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Vivo Z1 Pro भारत में 3 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ एनहांस्ड GPU और 5000 mAh की बैटरी सम्मिलित है। इसके लेटेस्ट सोशल मीडिया रिवील से पता चलता है की कंपनी ने अपने इस नए फोन के लिए गेमर्स पर फोकस रखा है। इसमें बेहतर कूलिंग, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नेट टर्बो और टर्बो के ही नाम से कई अन्य फीचर्स भी दिए हैं, जो फोन की परफॉरमेंस को और फास्ट करेंगे।
Vivo Z1 Pro यूजर्स को स्पेशल गेम काउंटडाउन के साथ बिना किसी रुकावट के अच्छा गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा। जब आप गेमिंग कर रहे हो, तो आप अपनी PUBG वॉयस को भी बदल सकते हैं। गेम के शुरू होने के बाद, फोन 4D वाइब्रेशन और 3D सराउंड साउंड भी उपलब्ध करवाएगा। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स में 32MP स्लैफी शूटर के साथ पंच-होल डिजाइन और रियर पर ट्रिपल सेटअप मौजूद है। बड़ी बैटरी के साथ फोन में 18W फास्ट-चार्जिंग कैपेबिलिटीज भी दी गई है। फोन एंड्रॉइड पाई फनटच ओएस 9 पर काम करेगा।

Comments
Post a Comment